फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पशु बीमार हो तो दें सूचना, तत्काल पहुंचेगी एंबुलेंस

Sun, 05 Feb 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पशु पालन विभाग पशुओं के इलाज के लिए आयी एंबुलेंस।संवाद
विज्ञापन
पशुपालन विभाग को मिली दो एबुलेंस, 1962 पर करना होगा फोन
विज्ञापन

जिले में 2.28 लाख पशु पंजीकृत
संतकबीरनगर। पशु पालन विभाग ने पशुओं को त्वरित इलाज की सुविधा के लिए एंबुलेंस योजना की शुरुआत की है। शासन से जिले को दो एंबुलेंस मिले है। एक आ चुकी है। उसका रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। यदि पशुपालक को अपने बीमार पशुओं का इलाज कराना है तो उसे टोल फ्री नंबर 1962 पर फोन करना होगा। उसके बाद एंबुलेंस पशुपालक के घर पहुंच जाएगी।
पशु पालकों को बेहतर सुविधा देने के लिए पशुपालन विभाग भी हाईटेक बनाया जा रहा है। अब तक पशुपालन विभाग के डॉक्टर बाइक या अन्य वाहन से गांव में जाते थे और पशुओं का इलाज करते थे। जहां पर पशु डॉक्टर नहीं पहुंच पाते थे, वहां के पशुपालक किसी तरह अपने जानवरों को पशु अस्पताल तक लाते थे और इलाज कराते थे।
विज्ञापन

इन दिक्कतों को देखते हुए पशुपालन विभाग ने एंबुलेंस योजना की शुरुआत की है। इसके लिए जिले को दो एंबुलेंस मिली है। एक एंबुलेंस मुख्य पशु चिकत्साधिकारी कार्यालय पर पहुंच गई है। इसमें एक पशु चिकित्सक, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय आदि मौजूद रहेंगे। पशुपालकों को डायल 1962 पर फोन करना होगा और पशुओं के बीमारी से संबंधित जानकारी देनी होगी। उसके बाद पशु डॉक्टर एंबुलेंस से पशुपालक के घर पर पहुंच कर पशुओं का इलाज करेंगे। जिले में 2.28 लाख पशु पंजीकृत है। इनमें गाय व भैंस शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन

...
कोट
पशुओं केे बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस योजना की शुरुआत हुई है। इसके लिए 1962 पर फोन कर एंबुलेंस को सूचना दी जा सकती है। सूचना मिलने पर एंबुलेंस के साथ पशु कर्मी जाएंगे और पशुओं का इलाज करेंगे।
डॉ संजय कुमार यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें