संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। क्षेत्र के सेमरियावां गांव के तीन छात्रों ने जेईई मेन में सफलता हासिल की है। लोगों ने इन छात्रों की सफलता पर बधाई दी है।
जेईई मेन परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में सेमरियावां गांव के मोहम्मद जैद को 98.66 परसेंटाइल, अमान अहमद को 95.75 परसेंटाइल और फिजा परवीन ने 98.86 परसेंटाइल प्राप्त किया है। फिजा परवीन अल हिरा ग्लोबल एकेडमी मजीदाबाद सेमरियावां की पुरातन मेधावी छात्रा रही हैं। जबकि अमान अहमद अलहुदा स्कूल सेमरियावां के छात्र रहे हैं। इनकी सफलता पर पूर्व प्रमुख मशहूर आलम चौधरी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मो. अहमद, जफीर अली, एजाज अहमद करखी, मो. मोकर्रम ,फैजान अहमद आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।