फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप

Tue, 30 Apr 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बखिरा। पकड़िया गांव में 27 अप्रैल की रात में चल रहे भंडारा के आयोजन में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करने से नाराज कुछ लोगो ने शिकायतकर्ता के घर में घुसकर भाई, बेटे व पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। कार्रवाई के लिए बखिरा थाने में तहरीर दी गई है। फिलहाल घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को ही केस दर्ज किया है, जबकि दूसरे पक्ष का केस दो दिन बाद भी नहीं लिखा जा सका है।
विज्ञापन


घनश्याम चौधरी पुत्र रामकृपाल ने बताया कि घर के बगल स्थित काली मंदिर में सामूहिक भंडारा चल रहा था। रात करीब 10.30 बजे शोरगुल सुनकर वह भी भंडारा कार्यक्रम में पहुंच गया। देखा कि दो पक्ष आपस में विवाद कर रहे हैं। विवाद को शांत करने के लिए बीच-बचाव किया, लेकिन दोनों पक्षों का गुस्सा देखकर वह घर चला आया। कुछ देर बाद गांव के चार लोग उसके घर पर आकर दरवाजे पर खड़े वाहनों को तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर बरामदे में सो रहे उसके पिता को मारने-पीटने लगे। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें