संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही युवक पर अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। महिला ने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी को दिए शिकायत पत्र में पीड़ित मां ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 2 अगस्त को चारा काटने के खेत में गई थी। वहीं से गांव का आरोपी उसका अपहरण करके अपने घर पर लेकर चला गया। कुछ समय बाद बेटी को खोजते हुए आरोपी के घर गई तो उसके घर वाले गाली देने लगे और बंदूक दिखाते जान से मारने की धमकी दी। संवाद