संतकबीरनगर। ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) के चयन में कथित रूप से गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कुछ अभ्यर्थियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा और चयन प्रक्रिया की जांच की मांग की। डीएम को दिए गए ज्ञापन में नित्यानंद, रविकांत शर्मा, महातम, चंद्रप्रकाश आदि ने कहा कि सभी नौ पदों पर सामान्य श्रेणी के लोगों का ही चयन कर लिया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों की अनदेखी की गई है। इन लोगों ने मांग किया कि चयन प्रक्रिया को निरस्त किया जाए और नए सिरे से चयन किया जाए। इस दौरान देवेंद्र कुमार, रामभरत, वंशीलाल, आदित्य कुमार, हृदय नारायण, सत्यभामा, सुनील शर्मा, सबीना खातून, राम पाल चौधरी मौजूद रहे। संवाद