- पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस के सामने जमीन के नाम पर दो लाख 25 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी माया देवी ने बताया कि उतरावल स्थित जमीन पर अंकित खातेदार केवला देवी पत्नी बेचू ने कैलाशनाथ निवासी बकहा के माध्यम से जमीन बेचने के लिए उनसे संपर्क किया। आठ लाख 25 हजार रुपये में बैनामा की बात तय हुई और पांच हजार रुपये तत्काल बैनामा करने के लिए दे दिया। उनका बैंक खाता अपडेट न होने के वजह से 50 हजार रुपये नकद कई तिथियों में दिया।
इसके बाद नकद देने में असमर्थता जताने पर उन्होंने अपने भतीजे का खाता नंबर दिया। जिसके आधार पर दो तिथियों में दो लाख व 30 हजार रुपये का चेक दिया। इसके बाद बैनामा के लिए रजिस्ट्री ऑफिस आने और दस्तावेज तैयार होने पर रजिस्ट्री करने से मुकर गए। इसके बाद एक तिथि तय होने पर दोबारा बैनामा नहीं किए। स्टांप की धनराशि 31,104 रुपये उनके बैंक खाते में वापस हुआ। कई बार तकादा करने पर न तो जमीन दी और न ही रुपये वापस कर रहे हैं। उनका कुल 2,85,000 हजार रुपये हड़प कर लिया। पुलिस ने मामले में शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी।