संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। एक सप्ताह पूर्व पुरानी रंजिश की वजह से क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में दो पक्षो में विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दंपती पर केस दर्ज किया है।
बहरैची पुत्र झगराहे निवासी प्रतापपुर का आरोप हैं कि गांव के दिलीप से उसकी पुरानी रंजिश थी। इसी बात की वजह से 23 दिसंबर को दोपहर में डेढ़ बजे उसे, पत्नी बिंदमती व बेटी को अपशब्द कहा व लाठी-डंडे से मारे-पीटे। सभी को काफी चोटें आईं। आरोपियो ने घर में घुसकर मकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।
एसओ श्याममोहन ने बताया कि आरोपी प्रतापपुर निवासी दिलीप, बाबूलाल, पूनम व इसरावती के खिलाफ अपशब्द, लाठी-डंडे व जान से मारने की धमकी व आर्थिक नुकसान के आरोप में केस दर्ज किया गया है।