बेलहर। क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है
पीड़िता की मां ने कहा है कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर मुंबई लेकर चला गया। जहां शारीरिक संबंध बनाने और वीडियो भी बनाने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। इस मामले की जानकारी स्वजनों को दी गई। जिस पर आरोपित के घर उलाहना देने गए, जहां उसके पिता समेत पांच लोग गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किए। बेलहर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।