धनघटा। क्षेत्र के नेतवापुर में रास्ते पर गांव निवासी एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है, जिससे गांव के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। इरशाद, जाकिर, जावेद अख्तर, वलीउल्लाह आदि का कहना है कि जिस रास्ते से होकर गांव के लोग मस्जिद आते-जाते हैं और छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं। उस रास्ते पर गांव निवासी एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। लोग जब उसे हटाने के लिए कहते हैं तो वह मारपीट पर आमादा हो जा रहा है। गांव वालों ने जनहित में रास्ते से अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की हैं। संवाद