फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, डीएम को सौंपी शिकायत

Mon, 12 Feb 2024 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांटे। कलक्ट्रेट पहुंचकर सोमवार को ग्राम प्रधान की अगुवाई में ग्रामीणों ने सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप मढ़ते हुए शिकायती पत्र दिया। खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंगेरा मंगेरा के ग्राम प्रधान फूलमती ने डीएम को पत्र सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि गोरखपुर निवासी व्यक्ति सैकडों बीघा कृषि योग्य भूमि का बैनामा कराया है। बैनामे की आड़ में कठिनईया नदी एवं ग्राम सभा की बंजर जमीन पर मिट्टी पाटकर अवैध पक्का निर्माण किया जा रहा है। जिससे कठिनईया नदी सकरी हो जा रही है। इससे आने वाले समय में ग्रामीणों को बाढ़ के खतरे की सामना करना पड़ेगा। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, संजय यादव, रामजन्म गुप्ता, रामपाल चौधरी सहित कई अन्य ग्राम वासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें