बेलहर। क्षेत्र के गोबड़ौरी में दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता ने बेलहर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मनीषा पुत्री फूलचंद निवासी करमा खान दुधारा का आरोप है कि उसकी शादी बेलहर थाना क्षेत्र के गोबड़ौरी निवासी युवक से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति, देवर व सास द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। उक्त सभी लोग दहेज की मांग को लेकर गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर मारने-पीटने लगे तथा जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़िता ने बेलहर थाने पर शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। संवाद