संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के सरैया गांव में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित झीनक वर्मा निवासी सरैया ने बताया कि 30 जुलाई को समय सुबह 08:00 बजे गांव के राजेन्द्र अनायास गाली देते हुए लात-घूंसा व लाठी-डंडा से मारने-पीटने लगे। जब पत्नी ममता बीच-बचाव में आई तो उसे भी मार-पीट कर जख्मी कर दिया और जान माल की धमकी दी।