मेंहदावल में मृतक शिवम के रोते बिलखते परिजन।
- मां सुनीता रोते-रोते हो जा रही थी अचेत
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के बेलौली में आकाशीय बिजली ने घर के इकलौते चिराग को बुझा दिया। पीड़ित पिता जहां गुमशुम थे। वहीं मां रोते-रोते अचेत हो जा रही थी। शिवम से छोटी तीनों बहने रोते हुए यही कह रही थीं कि अब किसकी कलाई में राखी बांधेगी। आकाशीय बिजली गिरी व उसके इकलौते भाई को छीन लिया। घटना से गांव के लोग स्तब्ध थे।
मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलौली निवासी 16 वर्षीय शिवम यादव पुत्र राम मिलन यादव अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी तीन छोटी बहने हैं। वो पढ़ने में अच्छा था। दो वर्ष पूर्व पार्वती कन्या इंटर कॉलेज सोनोरा से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कियाथ। बिंदेश्वरी इंटर कॉलेज पेंडारी कलां में इंटरमीडिएट का छात्र था।
शिवम पढ़ाई के साथ साथ ही किसान पिता का खेतीबारी में सहयोग करता था। पिता किसी विद्यालय का वाहन चलाते हैं। अभावग्रस्त परिवार होनहार बेटे को पढ़ाकर- लिखाकर अफसर बनाने का ख्वाब पाला था। मां सुनीता देवी का रो- रो कर बुरा हाल था तो पिता गुमशुम थे। तीनों बहने भी भाई की मौत से आहत थीं। बहने एक ही रट लगा रही थी कि अब किसकी कलाई में राखी बांधेगी। घटना से गांव के लोग दुखी थे।