फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री से मिले तीनों विधायक

विज्ञापन
लखनऊ में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का स्वागत करते विधायक और जिलाध्यक्ष। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
भाजपा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री से मिले तीनों विधायक
विज्ञापन

-विधायकों ने की जिले के विकास पर चर्चा
-भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी भाजपा : अंकुर राज तिवारी
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह से लखनऊ में मंगलवार को जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के विधायकों ने मुलाकात की। इस दौरान जिले के विकास के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर वार्ता भी की।
विज्ञापन

खलीलाबाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में भाजपा नई ऊंचाई और नए कीर्तिमान को स्थापित करेगी। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सबका साथ, सबका विकास की नीति को पूरी तरह से अपनाया है। जो सशक्त, समृद्ध एवं स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए निरंतर सक्रिय है। पार्टी की कल्पना एक ऐसे राष्ट्र की है, जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो और भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति व उसके मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए विश्व शक्ति तथा विश्व गुरू के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक लक्ष्य है, जिसमें जातिवाद, संप्रदाय के बिना सभी नागरिकों को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक न्याय, समान अवसर और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो। विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी तथा विधायक धनघटा गणेशचंद्र चौहान ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का निर्णय सराहनीय है। जिले के तीनों विधायकों ने प्रदेश अध्यक्ष से जनहित के मुद्दों पर बात की। साथ ही विकास कार्यों पर गहन चर्चा की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें