संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की एक बैठक जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित एक होटल में रविवार को संपन्न हुई। इसमें प्रेस क्लब भवन स्थापना के साथ पत्रकारों के हितों पर चर्चा के बाद संगठन के विभिन्न पदों के लिए चुनाव हुआ। जिसमें अजय श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष जबकि महामंत्री पद पर शक्ति श्रीवास्तव बाबुल चुने गए।
इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप मिश्र, उपाध्यक्ष पुष्पेश रावत, विजय गुप्ता, मिथलेश धुरिया मनोनीत किए गए। मंत्री पद पर सदर आलम, अमित मिश्र, अनूप मिश्र, संयुक्त मंत्री पद के लिए शिवम श्रीवास्तव, संगठन मंत्री पद पर केदारनाथ दूबे, कोषाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार नीरज त्रिपाठी, लेखा परीक्षक पद पर विजय मिश्र, कार्यसमिति सदस्यों के रूप में दिलीप उपाध्याय निर्वाचित हुए। इस दौरान पंकज गुप्ता, शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, साहिल खान, अभिषेक कुमार, गंगेश्वर यादव, अमित अग्रहरी, संजय यादव, विनोद भारद्वाज, हरिओम चौधरी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।