- चुनाव के दौरान किसी कर्मी के साथ दुर्घटना होने पर ली जाएगी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने एयर एंबुलेंस के इस्तेमाल की इजाजत दी है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि चुनाव के दौरान अगर कोई दुर्घटना होती है या चुनाव में लगे कोई कर्मी गंभीर रूप से बीमार होता है तो उसे एयर एंबुलेंस से इलाज के लिए भेजा जाएगा। बताया कि एक एयर एंबुलेंस अयोध्या एयरपोर्ट तो दूसरा गोरखपुर एयरपोर्ट पर मौजूद रहेगा। मरीजों को एंबुलेंस के माध्यम से जरूरत के अनुसार इन एयरपोर्ट पर भेजा जाएगा। जहां से उन्हें दिल्ली और लखनऊ इलाज के लिए जल्द से जल्द पहुंचाया जाएगा। यह सुविधा सिर्फ चुनाव के दौरान ही रहेगी।