फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एम्स की टीम पहुंची जिला अस्पताल, हीट स्ट्रोक की तैयारियां जांची

Fri, 23 Jun 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में हीट वेव की तैयारियों के बारे में सीएमएस से पूछताछ करती एम्स
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एम्स की दो सदस्यीय टीम शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंची। टीम ने यहां हीट स्ट्रोक की तैयारियां देखीं। प्रथम तल पर बनाए गए लू वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड को वहां से हटाकर भूमि तल पर बनाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जनरल वार्ड, पीआईसीयू वार्ड, एनआईसीयू वार्ड, महिला अस्पताल का हाल जाना। इसके साथ सीएमओ कार्यालय में बैठक की। हीट वेव से सभी जरूरी बचाव व एहतियात बरतने का निर्देश दिया। बाद में टीम ने डीएम से भी मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन

एम्स की दो सदस्यीय टीम में शामिल डॉ. कृति मोहन और डॉ. फकरे आलम सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। वहां भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सीएमएस डॉ. महेश प्रसाद के साथ लू वार्ड का निरीक्षण किया। लू वार्ड में हुई तैयारियों को देखा। उन्होंने वहां ऑक्सीजन, आईस पैक, थर्मामीटर आदि रखे जाने का निर्देश दिया। डॉ. कृति मोहन ने कहा कि लू वार्ड को भूमि तल पर बनाया जाना चाहिए। प्रथम तल पर आने में मरीजों को समस्या हो सकती है। इसके बाद पीआईसीयू वार्ड को देखा। वहां बच्चों की भीड़ अधिक थी। इसमें छह बच्चे उल्टी दस्त से पीड़ित थे।
यहां से टीम पीकू वार्ड और एमसीएच विंग में पहुंची, और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं को देखा। डॉ. कृति मोहन ने कहा कि हीट वेव के लिए अलग से अगर बजट की जरूरत हो तो उसकी मांग की जा सकती है। इसके बाद टीम सीएमओ कार्यालय पर पहुंची और वहां पर अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में दस्तक अभियान, हीट स्ट्रोक, संचारी रोग आदि की समीक्षा की। यहां से टीम डीएम से मिलने गई और हीट वेव की तैयारियों की जानकारी दी। टीम ने खलीलाबाद सीएचसी और अरबन उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम का निरीक्षण किया और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
इस दौरान सीएमएस डॉ. महेश प्रसाद, अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा, अपर सीएमओ डॉ. वीपी पांडेय, अपर सीएमओ डॉ. एस. रहमान, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली, बीपीएम अभय त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
000000000000000000
तेज बुखार से अब तक चार की हो चुकी है मौत
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में तेज बुखार से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। यह मौतें 18 जून से अब तक हुई हैं, जबकि 12 लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा चुका है। इसके साथ ही 11 लोगों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है, हालांकि अस्पताल प्रशासन इसे सामान्य मौत बता रहा है।
000000000000000000
मौसम में आई नरमी तो याद आया हीट स्ट्रोक
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार से ही मौसम में नरमी है। पारा जहां दो दिन पूर्व 43 सेल्सियस था वहीं अब यह पारा 38 से 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जब पारा 43 था तो हीट स्ट्रोक की तैयारियां नहीं हुईं। अब पारा लुढ़कने लगा तो हीट स्ट्रोक की तैयारियां शुरू हो गईं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में आठ बेड का लू वार्ड बना दिया गया। शुक्रवार को एम्स टीम जिला अस्पताल पहुंच गई और हीट वेव की तैयारियों को परखा, जिसके बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि जब 20 दिन से लगातार तेज धूप व भीषण गर्मी थी, तो हीट स्ट्रोक को लेकर तैयारी क्यों नहीं की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें