सेमरियावां। विकासखंड सेमरियावां के दुधारा निवासी अहमद खान का चयन पार्लियामेंट ऑफ इंडिया (संसद सचिवालय) में सचिव पद पर हुआ है। इससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दुधारा गांव के अहमद खान पुत्र मौलाना अब्दुल क़ादिर खान के चयन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी। परिजनों ने बताया कि अहमद खान शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अनुशासित रहे हैं। संवाद