फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र के रहने वाले थे अभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीघाबाईपास के पास रविवार को हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। बाद में पीड़ित परिजन और रिश्तेदार भी पहुंच गए।
देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी 19 वर्षीय अभिषेक यादव रविवार को घर से बाइक से बस्ती जिले के मुंडेरवा जा रहे थे। वह कोतवाली क्षेत्र के डीघाबाईपास के पास पहुंचे ही थे, उसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जब तक एबुलेंस पहुंचती, तब तक घायल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि युवक के पास से आधार कार्ड मिला है। उसी से पहचान हुई। पीड़ित परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर पीड़ित परिजन अस्पताल पहुंच गए। कोतवाल विजय नरायन प्रसाद ने बताया कि पीड़ित छोटे भाई अखिलेश यादव ने तहरीर दी है। अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही वाहन और चालक का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें