फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किसान अब बीज पर कर सकेंगे शोध और ले सकेंगे प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। किसानों के लिए बीज, प्रशिक्षण, मृदा परीक्षण, बीज शोध की सुविधा जल्द ही उपलब्ध होगी। इसके लिए सेमरियावां ब्लॉक कार्यालय के पीछे पड़ी जमीन पर मल्टीपर्पज बीज गोदाम और टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर करीब छह माह से बनकर तैयार है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा, जिससे किसानों को कहीं अन्य जगह भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत डेढ़ साल पहले मल्टीपर्पज सीड स्टोर एंड टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर के लिए सेमरियावां ब्लॉक कार्यालय की पीछे परिसर में जमीन चिह्नित की गई। ग्रामीण अभियंत्रण विकास विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया। इस भवन के निर्माण पर 80.14 लाख रुपये खर्च हुए है। इसमें एक बड़ा हाॅल, दो कार्यालय कक्ष, बीज निर्गत करने के लिए रोलिंग शटर, एक स्टोर रूम का निर्माण होना है। आरईएस सहायक अभियंता वाईपी शुक्ला ने चिह्नित भूमि का निरीक्षण कर जनवरी 2022 में ही कार्यदायी संस्था के ठेकेदार से निर्माण कार्य शुरू कराया। छह माह से सेंटर बाहर से बनकर तैयार कर दिया गया है। किसान अबूजर चौधरी, मो. आजम चौधरी, संतोष प्रजापति, आंजारूलहक, आरिफ खान आदि ने बताया कि भवन तैयार है, उसे विभाग को हैंडओवर कराया जाना चाहिए, जिससे किसानों को लाभ मिल सके।
0000000000
सेंटर से किसानों को यह सुविधाएं मिलेंगी
बीज गोदाम होने से बीज की सुविधा सुलभ होगी। मृदा परीक्षण, बीज शोध के साथ किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
0000000000
सेंटर बनकर कर तैयार है। फिलहाल अभी तक विभाग को हैंडओवर नही किया गया है। जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से कार्यदायी संस्था से पत्राचार कराया जाएगा। सेंटर के हैंडओवर होने पर किसानों को सभी सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश कुमार सोनी, एडीओ, कृषि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें