फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे से फसल क्षति का आकलन करते पहुंचे कृषि उत्पादन आयुक्त

विज्ञापन
धान की फसल का निरीक्षण करते कृषि उत्पादन उपायुक्त। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सूखे से फसल क्षति का आकलन करते पहुंचे कृषि उत्पादन आयुक्त
विज्ञापन

-धान की फसल का किया स्थलीय निरीक्षण
किसानों से ली जानकारी, कहा- मिलेगी सहायता
संतकबीरनगर। कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को जिले में पहुंचकर सूखे की स्थिति एवं फसल क्षति का आकलन किया। इस दौरान उन्होंने विकास खंड बघौली के उड़सरा, पियसिया एवं एकमा गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। उपस्थित कृषकों से अपवर्षण के कारण फसल की क्षति एवं फसल उत्पादन में कमी आदि के संबंध में जानकारी ली।
कृषि उत्पादन आयुक्त ने स्थलीय निरीक्षण में पाया कि धान की फसल में जितनी ग्रोथ होनी चाहिए, उतनी नहीं हुई है। पौधे छोटे हैं। किसानों ने बताया कि बार-बार सिंचाई करने के बावजूद भी फसल में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो रही है। यदि फसल में वृद्धि नहीं होगी तो उसमें फूल एवं दाने बनने की भी संभावना कम रहेगी। किसानों ने बताया कि फसल उत्पादन में लगभग 50 प्रतिशत से ज्यादा की क्षति होने की संभावना है। कुछ ऐसे भी खेत किसानों द्वारा दिखाए गए जो पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जनपद के प्रत्येक ग्राम का स्थलीय जांच राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमद्वारा किया जाएगा। जिसमें क्षति का आकलन करते हुए जनपद से क्षति की रिपोर्ट प्राप्त की जाएगी, जिसके आधार पर राज्य स्तर से किसानों को प्रत्येक दशा में सहायता की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद कृषि उत्पादन आयुक्त ने सेमरियांवा विकास खंड के ग्राम रजापुर सरैया में महिलाओं द्वारा संचालित गार्गी प्रेरणा महिला लघु उद्योग लंगराबार का निरीक्षण किया। ग्रार्गी प्रेरणा समूह द्वारा ‘टीएचआर यूनिट’ पर समूह की महिला द्वारा ऑटोमेटिक मशीन से बाल पोषाहार एवं गर्भवती महिलाओं का पौष्टिक आहार तैयार किया जाता है। उन्होंने उपस्थित महिला सदस्यों की रोजगारोन्मुखी प्रतिभा की सराहना की। कहा कि अन्य महिलाओं को भी ग्रामीण स्तर पर स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ लेते हुए रोजगार शुरू करने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ अतुल मिश्र, संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चंद्र तिवारी, उप कृषि निदेशक तकनीकी संप्रेक्षण लखनऊ डॉ. आरके सिंह, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद, उपायुक्त श्रम रोजगार सहित कृषक धर्मेंद्र, इंद्रजीत, संतलाल, राम मूरत, अमरपाल, साधु शरण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें