फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कृषि वैज्ञानिकों ने फसलों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। हैंसर बाजार अंतर्गत भंडा गांव में बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र बगही के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सीपीएन गौतम के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की टीम ने भ्रमण कर किसानों के खेतों में लगी तिल, मूंगफली एवं धान की फसलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसमें फसल की स्थिति एवं उत्पादन प्रबंधन काे देखा। वैज्ञानिकों ने तिल एवं मूंगफली की फसलों में उन्नत किस्मों, पौधों की स्थिति, पोषक तत्व प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण तथा कीट एवं रोग प्रबंधन का अवलोकन किया। वहीं धान की फसल में पौधों की वृद्धि एवं विकास, खेत की स्थिति, पोषक तत्व प्रबंधन एवं फसल सुरक्षा संबंधी पहलुओं का निरीक्षण किया गया। संवाद
विज्ञापन

े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें