संतकबीरनगर। शहर के बरदहिया बाजार से रविवार को चोर को पकड़कर स्थानीय लोगों ने धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाजार में चोरी करके चोर भाग रहा था। जिसके बाद दुकानदार ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोगों ने घेर कर चोर की धुनाई कर दी। पुलिस को बुलाकर चोर को सौंप दिया। पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। संवाद