संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के निर्देश पर विकास खंड पौली के सभागार में शनिवार को ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। बैठक में 42 ग्राम प्रधानों ने सर्वसम्मति से अद्या प्रसाद यादव को प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। साथ ही उपाध्यक्ष के लिए बृजेश कुमारी और अताउलहक, महामंत्री के लिए इमामुद्दीन, मंत्री उदयराज अग्रहरि, कोषाध्यक्ष रमेश यादव, सचिव अर्जुन और नीलू को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। ब्लाॅक अध्यक्ष अद्या प्रसाद यादव ने कहा कि सभी ग्राम प्रधानों के हक कि लड़ाई के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
इस मौके पर हीरा निषाद, कौशल यादव, देवेन्द्र यादव, कृष्ण जीवन यादव, आलोक दूबे, इमरान खान, जोखू यादव, सर्वेश यादव, हयात मोहम्मद आदि मौजूद रहे।