फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसडीएम कोे हटाने की मांग पर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 16 Feb 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील बार एसोसिएशन ने मोर्चा खोला, तबादले की मांग
विज्ञापन

- ‘एसडीएम हटाओ, तहसील बचाओ’ के लगे नारे

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। एसडीएम के खिलाफ बृहस्पतिवार को तहसील बार एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया। ‘एसडीएम हटाओ, तहसील बचाओ’ के नारे के साथ परिसर में प्रदर्शन कर अधिवक्ताओं ने एसडीएम को हटाने की मांग की। इसके कारण तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मेंहदावल एसडीएम को हटाओ के लिए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर एसडीएम अरुण कुमार के विरुद्ध भ्रष्टाचार, राज्य कर्मचारियों के नियमों के विरुद्ध आचरण, तहसील पर दलालों का कब्जा, मुकदमों में धनउगाही समेत कई आरोप लगाए। अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायालय का कार्य बहिष्कार कर स्थानांतरण तक जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि एसडीएम अरुण कुमार की कार्यशाली कर्मचारी नियमावली के विपरीत है। अधिवक्ताओं का भी आर्थिक शोषण करने का प्रभाव एसडीएम अपनी बातों में दर्शाते हैं। जो अधिवक्ता विधि सम्मत वाद का निस्तारण चाहता है और पैरवी करता है उसके विपरीत आर्थिक प्रभाव में आदेश करने में संलिप्त एसडीएम के आचरण से अधिवक्ता समाज में रोष व्याप्त है। तहसील बार एसोसिएशन लगातार विरोध कर रहा है, लेकिन जिला प्रशासन भ्रष्ट एसडीएम को संरक्षण देने में लगा है। जिसे तहसील बार एसोसिएशन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं होगा तब तक तहसील बार एसोसिएशन न्यायालय का विरोध व कार्य बहिष्कार जारी रखेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में अधिवक्ता तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री हरगोविंद राय, रमाकांत विश्वकर्मा, गोपाल कांदु, मुरारी लाल यादव, अरविंद चौधरी, दिवाकर भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें