फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्राम न्यायालय के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 22 Jul 2023 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ग्राम न्यायालय के विरोध में ,तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन ऐक्ट लागू करने की मांग का प्रदर्शन करते अध
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल में ग्राम न्यायालय के विरोध में शुक्रवार को दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं किए। जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि ग्राम न्यायालय में स्थानीय दबंगों माफियाओं व अपराधियों का वर्चस्व होगा। इसलिए गरीबों को सही न्याय नहीं मिलेगा। प्रस्तावित ग्राम न्यायालय में कैदियों के लाॅकअप की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीण न्यायालय में न्यायिक अधिकारी अपने को असुरक्षित महसूस करेंगे। जनपद बार के महामंत्री सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि दीवानी न्यायालय अधिवक्ता चैंबर बिल्डिंग नहीं है। बिजली नहीं है। जिले में स्थापित उपभोक्ता फोरम निष्प्रयोज्य बिल्डिंग में चल रहा है। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की कोर्ट किराए के भवन में चल रहा है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम न्यायालय स्थापित किया जाना सही नहीं है। इस का विरोध जारी रहेगा। सिविल बार अध्यक्ष महीप बहादुर पाल ने कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। इसके लिए लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहे। प्रदर्शन में राम औतार यादव, विरेंद्र मिश्र, संतोष वर्मा, मनोज पांडेय, अजय सिंह, शैलेश तिवारी, निरंजन सिंह, रफीक अहमद खान, केसी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें