फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्राम न्यायालय के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 13 Oct 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को मेंहदावल में प्रस्तावति ग्राम न्यायालय के विरोध में दीवानी न्यायालय के गेट पर प्रदर्शन किया। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की भी मांग की।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। सिविल बार तथा जनपद बार के अध्यक्ष की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया कि मेंहदावाल में स्थापित किए जाने वाले ग्राम न्यायालय के विरोध में तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं करेंगे। इसके बाद दीवानी न्यायालय गेट पर प्रदर्शन किया।

सिविल बार अध्यक्ष महीप बहादुर पाल व जनपद बार महामंत्री सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि प्रशासनिक न्यायमूर्ति को ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का अभाव है। स्टेनो की कमी है। ऐसे में मेंहदावल में ग्राम न्यायालय का कोई औचित्य नहीं है। सिविल बार महामंत्री चतुर जी शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे हैं। सरकार से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को शीघ्र लागू करने की मांग की। प्रदर्शन में अजय कुमार सिंह, अनिल कुमार गौतम, रंजू यादव, सरबजीत चौधरी, राम कृष्ण यादव, गौरव पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें