फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्राम न्यायालय के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मेंहदाबल में प्रस्तावित ग्राम न्यायालय के विरोध मे तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मा
विज्ञापन
अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की भी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मेंहदावल में प्रस्तावित ग्राम न्यायालय के विरोध में शनिवार को अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की भी मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ता प्रत्येक सप्ताह के अंतिम दिन को ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में आंदोलित हैं। शनिवार को अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन से कलक्ट्रेट, तहसील, दीवानी, चकबंदी न्यायालय में कोई कामकाज नहीं हुआ। वादकारी निराश होकर तारीख जानकर उदास मन से लौट गए। जनपद बार के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि ग्राम न्यायालय ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित किया जा रहा है। जहां पर न्यायिक अधिकारी अपने को असुरक्षित महसूस करेंगे। बंदियों को ले जाने में कठिनाई होगी। उन्होंने कहा कि दीवानी न्यायालय परिसर में ही मूल भूत सुविधा उपलब्ध नहीं है। कर्मचारियों का अभाव है। ऐसे में मेंहदावल में ग्राम न्यायालय का कोई औचित्य नहीं है। जनपद बार के महामंत्री सुनील कुमार पांंडेय व सिविल बार के चतुर जी शुक्ल ने कहा कि पिछले साल भर में अधिवक्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। सरकार से अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल को शीघ्र लागू करने की मांग की जा रही है। सरकार को अधिवक्ताओं के हित में इस एक्ट को जल्दी लागू करना चाहिए। प्रदर्शन में रमन श्रीवास्तव, अनिल कुमार गौतम, संतोष वर्मा, विशंभर दयाल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें