फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ता के मुंशी को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दीवानी कचहरी में अधिवक्ता के मुंशी ने एक व्यक्ति पर अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन कर गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। महुली थाना क्षेत्र के दिक्तौली गांव निवासी संजय ने तहरीर में पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में मुखलिसपुर रोड, खलीलाबाद में रहते हैं और दीवानी कचहरी में मुंशीगिरी करते हैं। 30 जून को दोपहर 12:40 बजे कचहरी में थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एलएंडटी फाइनेंस से जुड़ा बताते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया और धमकियां दीं। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें