दीवानी न्यायालय के स्थापना दिवस पर केक काटते अधिवक्ता-स्रोत अधिवक्ता
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता चैंबर कबीर कुंज में शुक्रवार को दीवानी न्यायालय का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों के कल्याण के लिए हवन पूजन कर प्रसाद के रूप में खिचड़ी ग्रहण किया गया। दीवानी न्यायालय की स्थापना के 18 वर्ष पूरे होने पर अधिवक्ताओं ने केक काट कर खुशी का इजहार किया।कार्यक्रम में जिला जज मोहन लाल विश्वकर्मा, एडीजे गजेंद्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव देवेंद्र नाथ गोस्वामी, सीजेएम चेतना त्यागी, जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी, महामंत्री राम अवतार यादव, सुधार श्रीवास्तव, सिविल बार अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक, महामंत्री निरंजन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद