ग्राम न्यायालय के विरोध में दीवानी न्यायालय गेट पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता
संतकबीरनगर। मेंहदावल तहसील में ग्राम न्यायालय स्थापित होने के विरोध में तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर में प्रदर्शन किया। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल ने कहा कि जिले में अभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है। मेंहदावल में ग्राम न्यायालय स्थापित किया जाना सही नहीं है।
सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री चतुर शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। ग्राम न्यायालय वापस हो, इसके लिए लंबी लड़ाई जारी रहेगी। प्रदर्शन में निरंजन सिंह, आफाक अहमद चौधरी, नियाज अहमद, विश्वभर दयाल, राम मिलन चौधरी, अवधेश कुमार पांडेय, शत्रुध्न यादव शामिल रहे।