फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ पंचायत ने गोआश्रय केंद्रों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीओ पंचायत ने गोआश्रय केंद्रों का निरीक्षण किया
विज्ञापन

पौली। शुक्रवार को एडीओ पंचायत ने ब्लॉक क्षेत्र के तीन गोआश्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान गोआश्रय केंद्रों के जिम्मेदारों को गोवंशों के रख-रखाव, साफ-सफाई व ठंडक से बचने के लिए पुआल व आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। एडीओ पंचायत गजानन पाल गोआश्रय केंद्र खरचा पहुंचे। गोआश्रय केंद्र में 44 गोवंश हैं। इसी क्रम में कोहलवा गोआश्रय केंद्र पर 24, बछईपुर में 10 गोवंश मौजूद मिले। इस दौरान गोआश्रय केंद्र बछईपुर में बरसात में ढह गए गोआश्रय का अति शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया। गोआश्रय केंद्र खरचा में उजाले के लिए सोलर लाइट व गोवंशों के लिए टुल्लू पंप लगवाने के लिए कहा गया। साथ ही सभी गोवंशों को ठंडक से बचाने के पुआल की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर राज कुमार प्रजापति, गुलाब चंद, चंद्रशेखर यादव, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें