सेमरियावां। जिले के नौ विकास खंडों में तैनात सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रतिमाह फील्ड विजिट के लिए स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) वित्त आयोग और विभागीय कार्यक्रमों में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए इसके सुचारू रूप से क्रियान्वयन के लिए निदेशक पंचायती राज ने विजिट वाहन भत्ता देने का निर्देश दिया है। निदेशक के निर्देश के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी एडीओ पंचायत को पत्र भेज दिया है। जनपद में सेमरियावां, सांथा, बेलहर कला, मेंहदावल, बघौली, खलीलाबाद, नाथनगर, पौली, हैंसर बाजार कुल नौ ब्लाॅक हैं। शासन से विकास खंड स्तर पर तैनात सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रति माह वाहन भत्ता के लिए दस हजार रुपये स्वीकृत किया गया है। संवाद