पौली क्षेत्र के गौ आश्रय केन्द्र मझौरा का निरीक्षण करते एडीओ पंचायत जितेंद्र तिवारी-संवाद
रोसयाबाजार। स्थायी गो आश्रय केन्द्र मझौरा का सोमवार को सहायक विकास अधिकारी पौली जितेंद्र तिवारी ने निरीक्षण किया। गो आश्रय केंद्र पर मौजूद केयर टेकारों को हिदायत दिया कि ठंड को देखते हुए गौशाला में जगह-जगह अलाव जलवाया जाए। चारों तरफ से तिरपाल से ढक कर रखा जाए। दाना चारा भूसा किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सहायक विकास अधिकारी ने बताया कि स्थाई केंद्र मझौरा में लगभग 83 पशु है। 75 किलो पशुआहार, 8 क्विंटल भूसा स्टाॅक में मौजूद था। पशुओं की संख्या ज्यादा होने से हाल ही में गोशाला लाए गए बड़े पशुओं को अलग रखने की व्यवस्था की गई है। गोशाला में बड़े-बड़े कंपोस्ट गड्ढा बनाकर गोबर की खाद बनाई जा रही है। इस मौके पर कंपाउंडर अमित सिंह, प्रधान अमरजीत, सेक्रेटरी पिंटू यादव, भोला चौहान, बृजेश गोस्वामी, आरती, विजय कुमार राना आदि मौजूद रहे।