फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल बाईपास से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, कई दुकानें तोड़ीं

Thu, 07 Mar 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस बल ने कब्जा हटवाया
विज्ञापन

- बनेगा सर्विस लेन व फुटपाथ, पोल भी हटाए जाएंगे
- दुकानदारों ने पटरियों पर अतिक्रमण किया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मेंहदावल बाईपास के पास बन रहे फुटपाथ और सर्विस लेन के लिए बृहस्पतिवार को एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस बल ने मेंहदावल बाईपास से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान टीन शेड में लगाई गई करीब 10 दुकानों को तोड़ दिया और कब्जा मुक्त कराया। पुलिस बल की तैनाती से किसी दुकानदार ने विरोध की हिम्मत नहीं जुटाई।

सेफ सिटी के तहत शहर के मेंहदावल बाईपास के चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है। यहां पर कई दुकानदारों ने पटरियों पर अतिक्रमण कर लिया था, जिसके कारण कार्य में बाधा खड़ी हो रही थी। ऐसे में बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर शैलेश दूबे, सीओ बृजेश कुमार सिंह, कोतवाल बृजेंद्र पटेल आदि की मौजूदगी में पुलिस बल ने चौराहों के आसपास हुए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान टिन शेड में चल रहे करीब दस दुकानों को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन का कहना है कि मेंहदावल बाईपास के चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है। जिससे मेंहदावल की ओर जाने वाले मार्ग पर दोनों तरफ दीवार खड़ी की जा रही है। साथ ही सर्विस लेन और फुटपाथ बनाए जाने की योजना है। ऐसे में अतिक्रमण हटवाया जाना आवश्यक हो गया था। साथ ही सर्विस लेन और फुटपाथ बनाने में जो पोल बाधा बने हुए हैं, उन्हें भी हटाया जाना है। चौराहे पर बिजली के पोल पहुंचा दिए गए हैं, जिन्हें पीछे की तरफ लगाया जाएगा। यह कार्य होने से वाहनों को मुड़ने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी और जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। दूसरी तरफ सुबह से ही प्रशासन की हलचल बनी रही। एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण को हटाया गया। भारी पुलिस बल के कारण किसी भी प्रकार का कोई विरोध नहीं हुआ।

मेंहदावल बाईपास को व्यवस्थित किया जा रहा है। इसके तहत पटरियों से अतिक्रमण हटाया गया है। यहां पर सर्विस लेन और फुटपाथ बनाया जाएगा।
- शैलेश दुबे, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें