फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एडीएम ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को धान खरीद का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। एडीएम ने केंद्र प्रभारियों से किसानों की समस्याओं को दूर करने को कहा। उन्होंने किसानों के लिए बैठने और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीद 28 फरवरी तक जारी रहेगी। जिले में धान खरीद का लक्ष्य 60000 मीट्रिक टन निर्धारित है। इसके लिए 64 केंद्र बनाए गए हैं। अभी तक 166 किसानों से 839.60 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। यह लक्ष्य का 1.399 फीसदी है। 166 किसानों में से 109 किसानों का भुगतान हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें