संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पर रविवार की शाम पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें लोगों से आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। सीओ दीपांशी राठौर ने कहा कि सभी लोगों से एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों, असामाजिक तत्व, किसी भी प्रकार की आपराधिक अवांछित गतिविधियां दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
पर्व के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग हर घर कैमरा अभियान के तहत अपने- अपने घरों, काॅलोनियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे जरुर लगवाएं और कम से कम एक कैमरे से सड़क पर भी निगरानी रखें। जिससे आपराधिक व असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके। आपका यह छोटा सा प्रयास कानून व्यवस्था बेहतर करने में बहुत ही कारगर होगा। इस दौरान कोतवाल सर्वेश राय समेत अन्य मौजूद रहे।