फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई : सिंह

विज्ञापन
विकास भवन में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक को संबोधित करते एडीएम मनोज कुमार सिंह।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आईजीआरएस पोर्टल पर ऑन व ऑफ लाइन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा शुक्रवार को विकास भवन सभागार में एडीएम मनोज कुमार सिंह ने की। एडीएम ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। विभागीय अधिकारी आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करें। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के डिफाल्टर होने व निस्तारित शिकायतों की खराब गुणवत्ता पाए जाने पर अधिकारियों को इसमें सुधार लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए कि निस्तारण की गुणवत्ता खराब होने पर उच्च स्तर से शिकायतें पुन: आ जाएं। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष अवश्य सुना जाए। एडीएम ने कहा कि संबंधित शिकायत की जांच के लिए अधिकारी मौके पर जाने से पूर्व शिकायत से संबंधित सभी पक्षों को अवश्य अवगत कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए किविभागीय अधिकारी प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल को देखें। बैठक में एसडीएम मेंहदावल योगेश्वर सिंह, नवीन श्रीवास्तव, रमेश चंद्र, जिला आबकारी अधिकारी आरपी तिवारी, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला दिव्यांजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका यादव, बीएसए अतुल कुमार तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें