- सीएम ने बनारस में कानून समीक्षा की बैठक में दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीएम ने वाहनों पर जाति सूचक बोर्ड लगाकर चलने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। ऐसी प्रवृत्ति जिले में भी है। लोग वाहनों पर जाति सूचक बोर्ड लगाए हैं। अब यातायात विभाग ने इन वाहनों के चालान की तैयारी शुरू की है।
जिले में वाहनों पर लोग जाति सूचक बोर्ड लगाकर चल रहे हैं। बृहस्पतिवार को सीएम ने वाराणसी में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में वाहनों पर जाति सूचक बोर्ड लगाकर चलने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद से यातायात विभाग ने इन वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी की है। शुक्रवार को जगह-जगह बाइकों पर जाति सूचक बोर्ड लगा हुआ मिला। जब इन वाहन स्वामियों से जाति सूचक बोर्ड लगाकर चलने की बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। यह हाल शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी है। सबसे ज्यादा प्रचलन युवा वर्ग में है, जो बाइकों पर इस तरह का स्लोगन लिखवाकर चल रहे हैं। सीएम के इस आदेश के बाद अब ऐसे जातिगत शब्द लिखवाने वालों पर कार्रवाई शुरू होगी।
राजनीति में जो जातिगत की संख्या बढ़ी है, उसी कारण यह प्रचलन समाज में बढ़ा है और इस आधार पर जाति का राजनीतिकरण करने का प्रयास किया जा रहा है, इसका लोग सामाजिक राजनीतिक लेने का प्रयास कर रहे हैं। सीएम का यह फैसला अच्छा है, इससे समाज में एक बेहतर संदेश दिया जाएगा, इससे जाति-पाति का भेद हटेगा।
डॉ. विजय कुमार मिश्र, असिस्टेंट प्रोफेसर समाज शास्त्र, एचआरपीजी कॉलेज
जाति सूचक बोर्ड लगाकर चलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, इसके लिए शनिवार से अभियान चलाया जाएगा, ऐसे जो भी वाहन मिलेंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
- परमहंस, यातायात प्रभारी