संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने स्टंटबाजी व काली फिल्म लगाकर चलने वाले वाहनों की जांच की। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, 78 स्थानों पर 2543 वाहनों की चेकिंग की गई। जांच टीम ने स्टंटबाजी करने वाले 396 वाहन चालकों पर कार्रवाई की। साथ ही 4 चारपहिया वाहन से काली फिल्म उतरवाई। 4 वाहनों से हूटर व बत्ती निकलवाई गई। जांच के दौरान गलत तरीके से वाहन पर नंबर प्लेट लगा मिलने पर 11 वाहन चालकों पर कार्रवाई की। साथ ही 15 चार पहिया वाहन पर शासकीय व जाति सूचक लिखा हुआ मिलने पर विधिक कार्रवाई की।