फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्टंट के आरोप में 207 लोगों पर कार्रवाई

Sun, 07 Dec 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद पुलिस ने काली फिल्म व स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों की जांच की। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, 82 स्थानों पर 2728 वाहनों की जांच की गई। पुलिस टीम ने 207 स्टंटबाजी करने एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले दो पहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। चार पहिया तीन वाहन से काली फिल्म उतरवाई गई। साथ ही दो चार पहिया वाहन से हूटर निकलवाए गए। गलत तरीके से वाहनों पर नंबर प्लेट लगा होने के वजह से पांच वाहनों पर कार्रवाई की गई। शासकीय तथा जातिसूचक शब्द लिखा हुआ मिलने पर 14 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा 1332 वाहन स्वामियों को चेतावनी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें