संतकबीरनगर। जिले भर में चलाए गए विशेष यातायात एवं चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 464 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान चार लाख 84 हजार 500 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों तथा यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद