संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। जिले में स्थानीय पुलिस टीम ने बैंक, वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच पड़ताल की। एसओ एवं प्रभारी यातायात की संयुक्त पुलिस टीम ने यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 487 वाहन के चालकों से 5,67,500 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। संवाद