संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 424 वाहन चालकों पर कार्रवाई की। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस टीम ने बैंक, वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच पड़ताल की। चेकिंग के दौरान समस्त एसओ एवं प्रभारी यातायात संयुक्त पुलिस टीम ने यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 424 वाहनों के चालकों से 4,16,500 रुपये जुर्माना वसूला।