संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में चार वारंटी समेत 13 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट के तहत अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने छापेमारी की। बखिरा पुलिस ने वारंटी नसीम निवासी अमरडोभा व दुखी निवासी झुंगिया को गिरफ्तार किया। बेलहरकला पुलिस ने वारंटी बलिराम निवासी गनवरिया और धनघटा पुलिस ने वारंटी आनंद कुमार निवासी ग्राम मुठही खुर्द को गिरफ्तार किया। धनघटा पुलिस ने 6 और महुली पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़कर संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। वहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। संवाद