फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गलत नंबर प्लेट पर 11 वाहनों पर कार्रवाई

Wed, 17 Dec 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद पुलिस ने स्टंटबाजी व काली फिल्म लगाकर चलने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, 66 स्थानों पर 2446 वाहनों की जांच के दौरान स्टंटबाजी कर यातायात व्यवस्था में व्यवधान पैदा करने वाले 152 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। छह चार पहिया वाहनों से काली फिल्म और 4 चार पहिया वाहन से हूटर व बत्ती उतरवाई। 11 चार पहिया वाहन पर गलत नंबर प्लेट लगा होने व छह वाहनों पर शासकीय एवं जाति सूचक शब्द लिखा होने पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें