संतकबीरनगर। पुलिस ने अलग-अलग मामले में एक वारंटी समेत सात आरोपियों पर कार्रवाई की है। जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट के तहत फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने कई स्थानों पर छापा मार कार्रवाई की। थाना बखिरा पुलिस ने वारंटी अनरजीत निवासी लेडुआ महुआ टोला झुंगिया को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही थाना दुधारा पुलिस ने दो और थाना महुली पुलिस ने चार आरोपी को पकड़कर शांति भंग की आशंका में चालान कर संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। संवाद