फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हंगामा कर रही युवती पर शांति भंग की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामा कर रही युवती पर शांति भंग की कार्रवाई
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर पुलिस चौकी का मामला
धनघटा (संतकबीरनगर)। मुखलिसपुर पुलिस चौकी पर शनिवार को एक युवती ने हंगामा किया। वह मुकदमे के प्रतिवादियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। बाद में महिला थाना से पहुंची महिला सिपाही उसे साथ लेकर चली गई। रविवार को युवती फिर चौकी पर पहुंच गई। पुलिस ने उस पर शांति भंग की कार्रवाई की है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने कुछ दिनों पहले थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों पर छेड़खानी, मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त करने सहित अन्य आरोप लगाकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार शाम युवती पुलिस चौकी मुखलिसपुर पहुंची। पुलिस से नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग करने लगी। जब तक गिरफ्तारी नही होती तब तक चौकी पर डटे रहने की जिद्द करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझाने के बाद भी युवती मान नहीं रही थी। पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। देर रात महिला थाना खलीलाबाद से पहुंची महिला कांस्टेबल उसे साथ लेकर चली गईं। इंस्पेक्टर संतोष मिश्र ने बताया कि युवती रविवार को भाई के साथ घर चली गई। इसी दौरान युवती पुन: पुलिस चौकी मुखलिसपुर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि युवती पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें