संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में दस आरोपी को पकड़कर उनके खिलाफ अशांति फैलाने के आरोप में कार्रवाई की। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के खिलाफ धर-पकड़ के लिए चलाए गए अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दो, मेंहदावल तीन, बखिरा एक और थाना बेलहरकला पुलिस ने चार आरोपी को पकड़कर उनके खिलाफ समस्त कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। संवाद