संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में आठ लोगों को पकड़ कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।
जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। थाना महुली ने वारंटी ध्रुवचन्द राय पुत्र श्रीराम राय निवासी बैडड़वा, थाना मेंहदावल पुलिस ने वारंटी डब्लू पाण्डेय पुत्र शारदा पाण्डेय निवासी बनकटा, बंशीलाल पुत्र त्रिलोकी निवासी धौरापार को गिरफ्तार किया। साथ ही थाना धनघटा पुलिस ने आठ आरोपी को पकड़ कर कानूनी कार्रवाई पूरी करके शांतिभंग की आशंका में चालान किया। पुलिस ने सभी आरोपी को संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया।